Monsoon Skin Care Tips : मानसून के मौसम में कैसे रखें त्वचा का ख्याल

बरसात का मौसम शुरू होते ही चारों तरफ हरियाली, नई घास-पात, कीट-पतंगे और मच्छर (Monsoon Skin Care Tips) आदि का बोलबाला रहता है। शरीर से घास, पत्तियां लगने या मच्छर आदि के काटने से मॉनसून (Monsoon) सीजन में त्वचा पर कई तरह के रैश, खाज-खुजली और दाग-धब्बे पड़ जाते हैं।

बदलते मौसम का त्वचा (Skin) पर असर पडऩे से रोकने के लिए कई तरह की एहतियात बरतने की भी जरूरत रहती है। बारिश का मौसम या मॉनसून गर्मियों से भले ही राहत दिलवाता हो लेकिन मॉनसून (Monsoon) के मौसम में त्वचा (Skin- twacha) पर कई तरह के विपरीत प्रभाव भी पड़ते हैं।

मॉनसून आते ही त्वचा में चिपचिपाहट और काले दाग पडऩा शुरू हो जाते हैं। चेहरे का अजीब सा रंग परेशानी बढ़ाता है। ऐसे में कई तरह के घरेलू नुस्खे मॉनसून (Monsoon) के सीजन में त्वचा और हमारी सेहत का ख्याल रखने के लिए जरूरी हैं।

बरसात के मौसम में बरतें ये एहतियात – Monsoon me Twacha ka Khayal

  • मॉनसून के दौरान शहद में काली मिर्च और गेरु को मिक्स कर एक सप्ताह तक सेवन करने से खारिश में फर्क पड़ता है।
  • सरसों के तेल में नमक डाल कर लगाने से शरीर में मच्छर, कीट या हरियाली से होने वाली खारिश में आराम मिलता है।

खूब पानी पीएं (Monsoon Skin Care Tips)

त्वचा (Skin- twacha) का रूखा होना मॉनसून में आम है। बारिश के मौसम में अमूमन लोग पानी कम पीते हैं जबकि पसीने के रूप में ज्यादा पानी निकलता है। इसके चलते त्वचा (Skin- twacha) में पानी की कमी हो जाती है। इस मौसम में जितना हो सके पानी पीना चाहिए। इससे चेहरे पर चमक आ जाएगी।

काले धब्बे मिटाने को बनाएं ये उबटन

मॉनसून (Monsoon) के दौरान त्वचा पर पडऩे वाले काले धब्बे और दाग को मिटाने के लिए आटे को एक कटोरी में डालकर उसमें कच्चे अंडे का सफेद भाग का चूर्ण बनाकर आटे में मिला लें। इसके बाद थोड़ा पानी इसमें मिला लें। इस उबटन को चेहरे के कालेपन वाले हिस्से पर पेस्ट को हल्के-हल्के हाथों से लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को हल्के हाथों से रगडक़र ठंडे पानी सेचेहरा धोएं।

ये भी पढ़ें :- How To Remove Hair Around Nipples : अगर आपके भी निप्पल के आसपास अनचाहे बाल उग गए हैं, तो यें करे उपाय

बादाम, नींबू, दही से बना स्क्रब भी कारगर

बादाम का चूर्ण नींबू और दही में मिला कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट कोचेहरे पर लगाकर सूखने दें। इसके 10 मिनट के बाद पानी से अपना चेहरा धो लें। चेहरे का कालापन और गंदगी साफ हो जाएगी।

शहद, आटे के पेस्ट से वापस पाएं खोई चमक

मॉनसून सीजन (Monsoon – rainy reason) के दौरान एक चम्मच शहद और दो चम्मच आटे को मिलाकर इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से चेहरा धोकर चेहरे की खोई चमक वापस लौट आएगी।

इन बातों का भी रखें ख्याल

बरसात के मौसम (Monsoon – rainy reason) में अपने खाने-पीने का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। फलों का जूस और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन प्रचूर मात्रा में करने पर शरीर का अंदरूनी पोषण बना रहेगा। इस पोषण से त्वचा (Skin- twacha) चमकदार होगी और उपरोक्त बताए नुस्खे भी ज्यादा कारगर साबित होंगे।

2 thoughts on “Monsoon Skin Care Tips : मानसून के मौसम में कैसे रखें त्वचा का ख्याल”

Leave a Comment