Get Rid of Rats Naturally : अगर आप भी चूहों से परेशान हैं तो, करें यें घरेलू उपाय

घरों में चूहों की समस्या आम है। आम तौर पर चूहे (Get Rid of Rats Naturally) हर घर में ही देखने को मिल जाएंगे। इनसे घर के सामान, कपड़ों और आनज आदि के नुकसान के अलावा अकसर बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना रहता है। खासतौर पर बच्चों वाले घर को चूहों(Rats) से मुक्त रखना बहुत जरूरी है।

अकसर चूहे जूठे छोड़े गए खाद्य पदार्थों, अनाज, चावल आदि खाते हैं। वैज्ञानिक तौर पर कहें तो चूहे छोटे, गर्म रक्तयुक्त रोडेंट्स होते हैं जो पूरे विश्व में पाए जाते हैं। इनके आगे के बड़े दांत इन्हें कुछ भी चबाने की योग्यता देते हैं। जब वे ये घर में रहते हैं तो इनके साथ बीमारियां और परजीवी होने से ये खतरनाक होते हैं।

सबसे बड़ी परेशानी यह कि चूहे अटारी, तहखाने, बरामदे, कंक्रीट या दीवारों के पीछे डेरा डालते हैं और जल्दी-जल्दी प्रजनन करते हैं। ऐसे मेें चूहों से जल्दी छुटकारा पाने के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है।

खतरनाक बीमारियों के वाहक

चूहे(Rats) आसपास के वातावरण में ढलने के माहिर होते हैं। चूहे होने से घर में नुकसान तो होता ही है, साथ ही इनसे कई जानलेवा बीमारियों तक का भी खतरा रहता है। इनमें सबसे खतरनाक संक्रामक रोग रेबिस है जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

चूहों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजार में मिलने वाली अनेक दवाओं का प्रयोग किया जा सकता है लेकिन इन दवाओं में जहरीले तत्व होने से घर में इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। इस समस्या के समाधान के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं जो काफी सरल और लाभदायक हैं।

बिल्ली पालना कारगर तरीका

घर में चूहे(Rats) होने से कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती है। इस परेशानी से निपटने के लिए घर में बिल्ली पालना एक अच्छा विकल्प है। घर में बिल्ली पालने सेचूहे खत्म हो जाते हैं। बिल्ली चूहों की दुश्मन है और जहां बिल्लियां होंगी वहां चूहों का खतरा नहीं रहता।

चूहा जाल का प्रयोग भी कारगर

चूहे को कैद करने का जाल बाजार में आसानी से मिल जाता है। चूहों(Rats) की समस्या होने पर चूहा जाल खरीदें और इसमें कोई रोटी या अन्य खाद्य समग्री का टुकड़ा रखें। जब भी चूहा इस टुकड़े को खाने आएगा, जाल में फंस जाएगा। अब इस फंसे हुए चूहे को घर से कहीं दूर फेक दें।

ये भी पढ़ें :- Monsoon Skin Care Tips : मानसून के मौसम में कैसे रखें त्वचा का ख्याल

पुदीना का करें इस्तेमाल (Get Rid of Rats Naturally)

यदि चूहे(Chuhe) ने घर में बिल बनाया हो तो पुदीने का इस्तेमाल लाभदायक है। चूहे पुदीने की गंध बर्दाश्त नहीं कर पाते। पुदीना तेल में रूई में डुबाकर उनके बिल के पास रख दें। इससे चूहे घर से भाग जाएंगे।

पिपरामिंट से फायदा

आमतौर पर पिपरमिंट कहलाने वाला पुदीने के कुछ फूल या पत्तियों को लेंकर इन पत्तियों को कूटकर घर के दरवाजे में रख दें। कुछ दिन इस विधि का प्रयोग करे। चूहे घर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे और घर से भाग जाएंगे।

  • अगर आप चूहों को मारना चाहते हैं तो विष या गर्दन तोडऩे वाले फंदों का उपयोग कर सकते हैं। बड़े पिंजरों में बंद करके और फिर छोडऩे से बिना मारे भी चूहों को हटाया जा सकता है।
  • चूहों (Chuho) के बिलों को खोजें और जहां वे रहते और खाते हैं, उनकी बीट से या दीवारों के छेदों, कुतरे हुए खाने के डिब्बों और इंसुलेशन से उनके रहने के स्थान का अनुमान लगा सकते हैं।
  • अधितर चूहे मारने की दवाओं में वारफरीन होता है जिससे चूहों (Get Rid of Rats Naturally) में आंतरिक रक्तस्राव होता है। हालांकि ये पालतू पशुओं और मनुष्यों के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं।
  • पिंजरों को नियमित रूप से जांचें। मृत चूहे के शव को तुरंत न हटाया जाए तो उसमें से दुर्गंध या बीमारियां फैलने का अंदेशा रहता है।
  • चूहों से छुटकारा पाने के लिए गोंद वाले बोर्ड भी उपयोग किए जा सकते हैं। इन चपटे, चिपचिपे लकड़ी के टुकड़ों पर चिपक जाते हैं जब तक कि आप उन्हें हटाते नहीं। हालांकि यह चूहे मारने का बहुत ही निर्दयी और अमानवीय तरीका है। ऐसे में इससे बचने की सलाह देना ठीक है।
  • यदि आप चूहों को मारना नहीं चाहते तो पिंजरे में पकड़ें और कहीं दूर जाकर छोड़ दें। यह चूहों से छुटकारा पाने का सबसे मानवीय ढंग है।

ये एहतियात भी कारगर

  • घर या आसपास मौजूद किसी भी तरह के डस्टबिन या कूड़े को ढक कर रखे। इसमें जब भी खाना फेंके कूड़ा बाहर निकाल दें।
  • घर में रसोई या स्टोर रूम में सभी खाद्य पदार्थों को बंद करके रखें। सीलबंद डिब्बों में खाने की चीजें रखना बचाव का अच्छा तरीका है।
  • अपने घर की दीवारों, दरवाजों और पर्दों के सभी छिद्रों को सील कर दें ताकि चूहों को आपके घर में घुसने का कोई रास्ता न मिल सके।

चूहा निरोधकों से बचें

चूहा निरोधक नाम से बिकने वाले उत्पाद ज्यादा कारगर नहीं हैं। फेडरल ट्रेड कमीशन (एफटीसी) ने चूहों और रोडेंट्स को दूर भगाने वाली धोखेबाज ध्वनि मशीनों के विरुद्ध चेतावनी दी हैं। इनके इस्तेमाल से बचें।

Leave a Comment