Peanuts Health Benefits : सर्दियां में खाएं ऊर्जा और पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली

सर्दियों की शुरुआत के साथ मूंगफली (Mungfali), गुढ़ और गजक या चिकी खाने का सीजन भी शुरू हो जाता है। मूंगफली (Peanuts Health Benefits) स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों से लबरेज एक खाद्य है। मूंगफली की खेती भारत में कई जगह पर की जाती है। यह जमीन के नीचे लगती है और इनका स्वाद थोड़ा नमकीन सा और थोड़ा मिठास भरा होता है। इसका मखन्न भी मिलता है जिसका स्वाद बहुत ही बढिय़ा होता है। यह गर्मियों और सर्दी दोनों मौसम में मिल जाती है लेकिन ज्यादातर इसको सर्दी के मौसम में ही खाया जाता है। कारण इसकी गर्म तासीर है। ऐसे में इसे ज्यादा मात्रा में खाते समय कुछ एहतियात बरतना भी जरूरी है।

मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान – Mungfali Khane Ka Tarika – Peanut Benefits and Side Effects

ऊर्जा और पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली – Mungfali Khane Ke Labh

मूंगफली की 100 ग्राम मात्रा का सेवन करने पर आपको करीब 567 कैलोरी मिलती है। इसमें 49 ग्राम फैट, 16 ग्राम कर्ब और 26 ग्राम तक प्रोटीन होता है। यह एक हेल्दी फूड (Healthy Food) है जिसका आप रोज इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन के कई फायदे हैं और साथ-साथ इसके कई नुकसान भी हैं जिन्हें ध्यान में रख कर दूर कर सकते हैं।

पहले जानते हैं मूंगफली खाने के फायदे – Mungfali Khane Ke Fayde

  • मूंगफली में मौजूद हेल्दी फैट आपके हार्ट के लिए बहुत अच्छे हैं। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल (Good Cholesterol) को बढ़ाता है। इससे कि दिल के दौरे पडऩे की समस्या कम हो जाती है।
  • इसमें मौजूद प्रोटीन मसल बनाने में मददगार है। जो लोग जिम में जाते हैं या फिर एक्सरसाइज करते है, उनको इसका सेवन करना चाहिए। साथ ही जोड़ों की दिक्कत को भी दूर करता है।
  • मूंगफली गीली खांसी में भी उपयोगी है। इसके नियमित सेवन से अमाशय और फेफड़ों को मजबूती मिलती है। पाचन शक्ति बढ़ती है और भूख न लगने की समस्या दूर होती है।
  • मूंगफली में तेल का अंश होने से यह पेट की बीमारियों को खत्म करती है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। साथ ही, गैस व एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलती है।
  • सप्ताह में पांच दिन मूंगफली (Peanuts Health Benefits) के कुछ दाने खाने से दिल की बीमारियां होने का खतरा कम रहता है।
  • इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में 5.1 फीसदी की कमी आती है। इसके अलावा कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल (एलडीएलसी) की मात्रा भी 7.4 फीसदी घटती है।
  • खाने के बाद यदि 50 या 100 ग्राम मूंगफली रोजाना खाई जाए तो सेहत बनती है, भोजन पचता है, खून की कमी नहीं होती है।
  • इसमें प्रोटीन, लाभदायक वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट (Vitamin and Antioxidant) प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन (Peanuts Health Benefits) से स्किन उम्र भर जवां दिखाई देती है।
  • यह मिनरल्स (Minerals) का खजाना है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों को दूर रख सकते हैं। यह पाचन क्रिया को ठीक रखने मे मदद करता है।
  • इसका एक फायदा मेटाबोलिस्म (Metabolism) को सही रखना और कर्ब को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। अगर आप का मेटाबोलिज्म सही रहता है तो आपका वजन बढऩा और कम होना आसान हो जाता है।
  • यह गर्भवती महिला में फलोट की मात्रा को ठीक करने में मददगार है। मूंगफली (Mungfali) का नियमित सेवन गर्भवती स्त्री के लिए भी बहुत अच्छा होता है। यह गर्भावस्था में शिशु के विकास में मदद करती है।
  • यह कैंसर से बचाने में मददगार है। इससें महिलाओ में 58 प्रतिशत और आदमियो मे 27 प्रतिशत तक क्लोन कैंसर की समस्या कम हो सकती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट पेट में होने वाले कैंसर से बचाता है।
  • यह बढ़ती उम्र से आने वाली झुरियों को रोकता है। इसके नियमित सेवन से खून की कमी नही होती है। इसमें मौजूद विटामिन बी3 (Vitamin B3) दिमाग की ताकत बढ़ाता है।
  • यह स्किन को मुलायम बनाए रखने में मददगार है। इसके अलावा यह हमारी स्किन को डैमेज होने से भी बचाता है। अगर आप इसका हर रोज एक मुठी सेवन करते हैं तो यह आपकी हड्डियों को मजबूत रखने मे मदद करता है।
  • बच्चे को लेकर परेशान गर्भवती महिलाएं अगर प्रेगनेंसी से पहले और बाद में मूंगफली का सेवन करें तो आपके होने वाले बच्चे को 70 प्रतिशत सभी बीमारियों से बचाया जा सकता है।

मूंगफली खाने के नुकसान भी हैं, बरते एहतियात – Mungfali Khane Ke Nuksan

  • कई लोगों को मूंगफली से एलर्जी होती है तो इस केस में आप मूंगफली (Peanuts Health Benefits) न खाएं। अगर आपको मूंगफली खाने से कोई दिक्कत होती है। आपको लगता है कि यह एलर्जी रिएक्शन है तो डॉक्टर को दिखाएं।
  • मूंगफली के सेवन से शरीर में ड्राईनेस (Dryness) आ सकती है। ऐसे में मूंगफली खाने के करीब आधा घंटा बाद गुनगुना पानी पीना चाहिए।
  • मूंगफली की तासीर गर्म होने से यह शरीर में गर्मी बढ़ाकर मुंह में छालों का कारण बन सकता है।
  • मूंगफली के सेवन से शरीर में ड्राईनेस आ सकती है। ऐसे में मूंगफली खाने के करीब आधा घंटा बाद गुनगुना पानी पीना चाहिए ताकि शरीर की त्वरा बनी रहे।

ये भी पढ़ें :- Benefits of Cashew : स्वाद और पौष्टिकता का खजाना, ड्राईफ्रूट्स का राजा काजू

ये भी पढ़ें :- Honey Bee Sting : कैसे पाएं छुटकारा मधुमक्खी के डंक से?

Leave a Comment